*** दीपक भारतदीप की जागरण-पत्रिका*** ***mastram Deepak Bharatdeep ki hindi Jagran Patrika***

विषयों के पहाड़ खोदने से क्या फायदा-हास्य कविता

Posted by: दीपक भारतदीप on: July 19, 2008


अब तो मुद्दे जमीन पर नहीं बनते
हवा में लहराये जाते
राई से विषय पहाड़ बताये जाते
मसले अंदर कमरे में कुछ और होते
बाहर कुछ और बताये जाते
चर्चा होती रहे पब्लिक मेंं
पर समझ मेंं न आये किसी के
ऐसे ही विषय उड़ाये जाते

कहें महाकवि दीपक बापू
‘कई बार विषयों का पहाड़ खोदा
कविता जैसी निकली चुहिया
भाई लोग उस पर हंसी उड़ाये जाते
बहुत ढूंढा पढ़ने को मिला नहीं
होती कहीं कोई डील है
इसमें कुछ लोगों को है गुड फील
किसी को लगती पांव में कील है
कोई समझा देता तो
न लिखने का होता गिला नहीं
कोई खोजी पत्रकार नहीं
जैसा मिला वैसा ही चाप (छाप) दें
हम तो खोदी ब्लागर ठहरे
विषयों का पहाड़ खोदते पाताल तक पहुंच जाते
कोई जोरदार पाठ बनाये जाते
पर पहले कुछ बताता
या फिर हमारे समझ में आता
तो कुछ लिख पाते
इसलिये केवल हास्य कविता ही लिखते जाते
क्या फायदा विषय का पहाड़ खोदने से
जब केवल निकले चुहिया
उसे भी हम पकड़ नहीं पाते

(दीपक भारतदीप, लेखक एवं संपादक)

………………………………………………………………..

Leave a Reply

Blog Stats

  • 8,693 hits

Recent Posts